भोपाल। आने वाले एक मार्च से प्रदेश में यात्री बस का किराया बढ़ सकता है, इस मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि किराया में बढ़ोत्तरी को लेकर लंबे समय से यात्री बस ऑपरेटर मांग कर रहे थे, इस मामले पर CM शिवराज सिंह से चर्चा हुई है। मंत्री ने कहा कि किराया कितना बढ़ाया जाएगा इसका निर्धारण यात्री बस संचालक और यात्रियों की आपसी सहमति से तय होगा। बता दें कि बस संचालकों ने किराया न बढ़ाने से नाराज होकर बस सेवा बंद करने का मन बना चुके हैं ऐसे में सरकार को इस पर निर्णय लेना पड़ा है। बस संचालकों का कहना था कि पहले तो कोरोना महामारी के कारण फिर तेल की कीमतों में इजाफा के कारण बस संचालन में उन्हे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एक मार्च से बढ़ जाएगा यात्री बसों का किराया, परिवहन मंत्री ने कहा ‘लंबे समय से यात्री बस ऑपरेटर कर रहे मांग

