प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला मुख्यालय में प्रवेश करते ही गड्ढों से होता है स्वागत

Share this
  • सड़कों पर बह रहा नाली का पानी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव

आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर अस्तित्व में आऐ बलरामपुर जिला जो कि अपने बदहाली के लिए स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है. जिला बनने के इतने साल बीत जाने के बाद भी आज तक यहां आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। घरों से निकलने वाला पानी बह रहा सड़कों पर। जिला मुख्यालय बलरामपुर में कई जगहों पर घरों से निकलने वाला पानी के बहाव के लिए अधोसंरचना का विकास अब तक नहीं हो पाया है, जिला मुख्यालय में सड़कों पर नाली का पानी बहता हुआ दिखाई देता है। SDM कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग का हाल बेहाल,जगह जगह गड्ढे एवं जर्जर सड़क स्थानीय लोगों ने बताया कि SDM कार्यालय में प्रतिदिन हजारों कि संख्या में आम नागरिक एवं कार्यालय में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एवं अधिवक्ता आते हैं जिन्हें प्रतिदिन इन गड्ढों एवं जर्जर सड़कों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों कि मांग, जल्द सड़क कि हो मरम्मत

स्थानीय नागरिक एवं SDM कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं का कहना है कि इस सड़क कि जल्द से जल्द प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस सड़क कि मरम्मत कि जाये तथा गड्ढे को भरावाया जाये जिससे लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *