जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर विकास खंड के 5 ग्राम पंचायतों के गौठान निर्माण कार्य का ग्रामीणों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। जिसे लेकर लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल तहसीलदार के द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसके लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा ग्रामीणों को समझाइश देते हुए विकासखंड के 5 विवादित गौठान निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिन्दा ,पर्री परसोड़ीकला ,पोड़ी ,केनापारा में शासन की महत्वकांक्षी योजना गौठान निर्माण कार्य कराया जाना था परंतु ग्रामीणों के द्वारा लगतार गौठान निर्माण कार्य का विरोध किया जा रहा था। सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश तथा लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू के मार्गदर्शन में लखनपुर तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल के नेतृत्व में 25 फरवरी दिन गुरुवार को राजस्व एवं पुलिस अमला के द्वारा ग्राम कटिन्दा, पर्री, परसोड़ीकला ,पौड़ी, केनापारा, पहुंच ग्रामीणों की शासन की महत्वकांक्षी योजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए समझाइश देकर गठान निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। इस दौरान लखनपुर नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे आर आई पटवारी सहित राजस्व एवं पुलिस अमला की टीम मौजूद रही।
लखनपुर तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए विकास खंड के विवादित 5 गौठानो का निर्माण कार्य कराया प्रारंभ

