नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : नारायणपुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, नक्सली हमले में दो जवान के शहीद हो गए । ये शहादत जिले में बुधवार को हुई 3 अलग-अलग नक्सली घटना में हुई , दो जवान के शहीद के साथ-साथ एक घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। जहा इलाज जारी है
जानकारी के मुताबिक नारायणपुर में 3 अलग-अलग जगहों पर IED ब्लास्ट नक्सलियों ने किया था. वहीं एक जगह पर पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़ भी हुई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक नारायणपुर कुतुल मार्ग पर नेडनार मोड़ और नारायणपुर सोनपुर मार्ग पर बेचा मोड़ के पास हुआ आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई थी.
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बेचा गांव के पास IED विस्फोट में एक ITBP का जवान शहीद हो गया, सड़क सुरक्षा की ड्यूटी से लौटने के दौरान नक्सलियों ने IED विस्फोट किया. जिसमें एक जवान चपेट में आ गया l
बुधवार की देर शाम सड़क सुरक्षा की ड्यूटी से सोनपुर कैम्प लौट रहा आईटीबीपी का जवान एल बाला स्वामी नक्सलियों के आइईडी विस्फोट में शहीद हो गए. शहीद जवान का पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवान एल बाला को तमिलनाडु गृहग्राम के लिए रवाना किया गया । और शहीद कनेर उसेंडी के पार्थिव शरीर को भी गृहग्राम के लिए रवाना किया गया । दोनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित आईटीबीपी के अधिकारी, विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

