प्रांतीय वॉच

बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने लगवाया कोरोना का टीका

Share this
  • बिना डर भर के लगवाएं टीका-पुलिस अधीक्षक

आफताब आलम/ बलरामपुर : जिले में कोविड-19 के संक्रमण तथा वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिला चिकित्सालय स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगने के पश्चात उन्हें आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा गया। टीका लगवाने से पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को वैक्सीनेशन के पूरी प्रक्रिया की जरूरी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने इस अवसर पर कहा कि वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है, इसे बिना डर-भय के लगवाएं। साथ ही वैक्सीन लगाने के उपरांत चिकित्सको की सलाह का अनिवार्य रूप से पालन भी करें। पुलिस अधीक्षक ने उन सभी लोगों से अपील की है कि जिन जिन लोगों का कोविड 19 टीकाकरण में नाम है वह अपना टीका अवश्य लगाएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिनचर्या का पालन करें। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बसंत सिंह अस्पताल अधीक्षक आरके त्रिपाठी,आरएमओ राजीव तिवारी, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *