पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थानीय साहू सदन में साहू समाज के संरक्षक रामस्वरूप साहू का प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित होने पर एक कार्यक्रम आयोजित कर साल श्रीफल, शील्ड, प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साहू समाज भुनेश्वर साहू, राजिम मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ महेन्द्र साहू, मैनपुर साहू समाज के अध्यक्ष देवचरण साहू, उपाध्यक्ष खगेश्वर साहू, छन्नू साहू, कोषाध्यक्ष खेलन साहू, सचिव पितांबर साहू, सहसचिव लोचन साहू, अंकेक्षण पंचराम साहू एवं संगठन मंत्री रामजी साहू, रामजी साहू, रामसुंदर साहू, पूर्व महासचिव रूपेश साहू, श्रीमती कुमारी बाई साहू ने बधाई देते हुए उनके द्वारा किये गये समाजहित के कार्यो की प्रशंसा किये है।
मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित होने वाले साहू समाज के संरक्षक रामस्वरूप साहू का साहू समाज द्वारा किया गया सम्मान
