रायपुर वॉच

थाने में हुई महिला कांस्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार

Share this

रायगढ़: आमतौर पर पुलिस सख्त रवैये और अनुशासन के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन रायगढ़ जिले में पुलिस का बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है। एक थाने में पुलिस महिला कांस्टेबल की गोदभराई की रस्म अदा की। थाना प्रभारी महिला कांस्टेबल के पेरेंट्स बने तो थाने का स्टाफ परिवार के सदस्य हर कोई इस पल के गवाह बनें। दरअसल जिले के सरिया थाने में पदस्थ महिला आरक्षक लीलावती ड्यूटी की वजह से अपने ससुराल और मायके से दूर सरिया में रहती है। महिला का पति जम्मू कश्मीर मे CRPF में जवान है। ड्यूटी की वजह से महिला कांस्टेबल का पति भी उसके साथ नहीं था। प्रेग्नेंसी की वजह से महिला कांस्टेबल भी अपने ससुराल ओडिशा नहीं जा पा रही थी। ऐसे में वो बेहद उदास थी। वहीं, जब थाना प्रभारी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने SP संतोष सिंह को इसकी जानकारी दी। SP ने महिला को हर तरह की मदद और पारिवारिक माहौल देने के निर्देश दिए। फिर क्या था पूरे थाना स्टाफ ने बड़े उत्साह से महिला की गोदभराई की रस्म अदा करने का निर्णय लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *