प्रांतीय वॉच

कोसमंदी में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में पहुँची शकुंतला साहू 

Share this
कमलेश रजक/ मुंडा : पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदी में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस में छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा की आरती उतारी एवं क्षेत्र के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की एवं क्षेत्र के विकास का आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर ब्यासपीठ महाराज ने कहा कि सुख की प्राप्ति तभी होती है जब ब्यक्ति अपने स्वार्थ को छोड़कर निष्काम भाव से दूसरों की सेवा करता है, निःस्वार्थ भाव से अपने तन मन धन से दूसरों की भलाई एवं सहयोग करता है।हमे पहले स्वयं को सुधारना चाहिए तभी हम दूसरों को सही कार्य हेतु प्रेरित कर सकते हैं। दूसरों का सम्मान आदर करना चाहिए ।इन सभी सद्कर्मो से हम ईश्वर के समीप रहते हैं। सच्चा मनुष्य वही है जो मन वचन से दूसरों की कभी बुराई नही करता है।भागवत कथा के  पठन, श्रवण एवं दर्शन से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है  जिससे ब्यक्ति पापों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है। इस मौके पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत में अठारह हज़ार श्लोक हैं। भगवान श्री विष्णु ने विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की रक्षा की एवं पापियों का संहार किया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति से मनुष्य का मन हल्का होता है, मन शांत होता है,भागवत कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है , जिससे भक्ति का उदय होता है जो सभी प्रकार से कल्याणकारी होता है।प्रभु की भक्ति से ही हम मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं।अतः ऐसे आयोजन सभी गांवों में होते रहने चाहिए। श्रीमद्भागवत महापुराण सभी वेदों का सार है, ज्ञान का भंडार है , जिससे मिली सिख को हमे अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी नंद कुमार वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष पलारी, सुनील कुर्रे अध्यक्ष अनु. जाति प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस पलारी, संकेत वर्मा, पवन वर्मा, श्रीमती पूनम सुरेंद्र वर्मा सरपंच कोसमंदी , सुरेंद्र वर्मा, मेघनाथ यादव, पुरुषोत्तम साहू, नरेंद्र वर्मा, गणेश राम साहू, सुरेंद्र साहू,चौक राम साहू, नेतराम साहू,टीकाराम वर्मा,थानेश्वर मिश्रा, पंच गण ,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *