प्रांतीय वॉच

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा सम्मानित हुए प्रधान पाठक जे पी देवांगन

Share this

पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : कसडोल विकासखंड के अन्तर्गत जोंक नदी के तट पर बसे ग्राम कटगी निवासी प्रधान पाठक श्री जगन्नाथ प्रसाद देवांगन को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित आत्मीय स्नेह मिलन एवं भाभाशाह सम्मान समारोह में आमंत्रत कर उनके द्वारा संस्थान को दिए गए सहयोग के लिए विशेष दानदाता के रूप में सम्मानित किए। श्री देवांगन को मिले इस सम्मान से न केवल उनके परिवार बल्कि अंचल के सभी मित्रगण, कसडोल सहित पूरे बलौदाबाजार जिला वासी गौरवान्वित हुए हैं। इस अवसर पर  श्री जे पी देवांगन ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित आत्मीय स्नेह मिलन एवम् भामाशाह सम्मान समारोह में आज मुझे आमंत्रित कर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया इसके लिए मै नारायण सेवा संस्थान का हृदय से आभारी हूं।साथ ही भविष्य में इस प्रकार दान दाताओ का समय समय पर सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साह वर्धन करते रहे। जगन्नाथ प्रसाद देवांगन प्रधान पाठक ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान आज जिस उद्देश्य के साथ “नर सेवा नारायण सेवा”की भावना से अनाथ बच्चों, वृद्ध, असहाय,  गरीब, एवम् वंचित वर्ग के लोगों की सेवा में दिन रात एक कर सेवा कर रहे है वे अतुलनीय योगदान है।आज नारायण सेवा संस्थान हम सभी के लिए संजीवनी बूटी की तरह मार्ग दर्शक के रूप में कार्य कर रहा है।इस सम्मान के लिए नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष आदरणीय प्रशांत भैया, कार्य क्रम के संचालक श्री सुरेन्द्र शास्त्री जी,एवम् समस्त कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं साथ ही भविष्य में इस प्रकार आयोजन कर उत्साह वर्धन करते रहे।इस सफलता पर के पी साहू संपादक छत्तीसगढ़ जनादेश, पत्रकार आदम खान, पत्रकार पुरूषोत्तम कैवर्त्य  ,सुरेश शर्मा शिक्षक ,एवम् सभी मित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *