संजय महिलांग/ नवागढ़ : भगवती मानस कल्याण संगठन शाखा बेमेतरा द्वारा 2 दिवसीय 14 और 15 फरवरी को जायसवाल धर्मशाला में श्री शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में धर्म रक्षा जन कल्याण हेतु 24 घण्टे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है, जिलाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा कि यह आयोजन साल में एक बार होता है और बेमेतरा में रविवार को आयोजित किया जाता है, जिसमे प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम नेताम,जिलाध्यक्ष राजेश दुबे,समाजसेवी राजेन्द्र खुराना,चंद्रभान साहू ने अधिक से अधिक लोगो को भक्ति रसपान की अपील की है ।।
18 घण्टो से चल रही नवागढ़ में अखण्ड दुर्गा चालीसा का पाठ

