अक्कू रिजवी/ कांकेर। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व यातायात प्रभारी श्री रोशन कौशिक के दिशा निर्देश पर 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 में जुपिटर वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कांकेर के बच्चो ने मस्जिद चौक और नया बस स्टैंड पर जन समूह के समक्ष जागरूकता अभियान की दृष्टि से ” नुक्कड़ नाटक” का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने नुक्कड़ नाटक कर के माध्यम से यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा नियम की उपयोगिता की जानकारी दी, जन समूह ने बच्चो के प्रयास की प्रशंसा की और समाज में सजगता का अलख जगाने के तरीके को भी बेहद सराहा, व प्रोत्साहन दिया। यातायात प्रभारी श्री रोशन कौशिक ने सभी से सुरक्षा नियमों को जीवन में उतारने का संदेश दिया व बच्चो के प्रयास और अभियान का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले हर्ष मिश्रा, लावण्या बोरकर,समीर खटवानी,चेतन छाटा,चिराग बर्सागडे ,सौरभ मंडावी,मीनाक्षी पाण्डेय,रुद्र प्रताप, दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री एसएल नापित , अखिल कुमार मंडल , सुमित गीडलानी तरुण रंगारे , राहुल देव ,दीपक पटेल , दिव्या यादव, हरीश साहू एवम् समस्त स्टाफ ने बच्चो के प्रयास को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
जुपिटर वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया जागरूकता कार्यक्रम ” नुक्कड़ नाटक “

