प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मे श्यामाचरण शुक्ल की रही महती भुमिका : स्मृति ठाकुर

Share this
  • पंडित श्यामाचरण शुक्ल को मैनपुर मे दी गई श्रद्धाजंली

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे आज रविवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्व. पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के नेतृत्व मे मनाई गई। सर्व प्रथम कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ जनो ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धाजंली अर्पित की एवं उनके कार्याे को याद करते उनके बताये मार्ग पर चलने आव्हान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मे पंडित श्यामाचरण शुक्ल की महती भुमिका रही है उन्होने पूरे प्रदेश मे सिंचाई के क्षेत्र व किसानो के खेतो तक पानी पहुंचाने के लिए क्रांतिकारी कार्य किये है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता, उन्होने कहा कि श्री शुक्ल सहज सरल व्यक्तित्व के धनी अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप मे एक सजग तथा कर्मठ राजनेता के रूप मे छत्तीसगढ़ सहित समुचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए अनेक क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य किये है, विशेष रूप से सिंचाई के क्षेत्र मे उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव ने उनकी जीवनी को याद करते कहा कि श्यामचरण शुक्ल अपने राजनीतिक कार्यकाल में हमेशा किसानों के हितैषी रहा है और किसानों के साथ कंधा से कँधा मिलाकर क्षेत्र में कई बड़े-बड़े जलाशयों (बांध) का निर्माण किया गया है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है स्व श्यामाचरण शुक्ल हमेशा कांग्रेसियो के ह्रदय में रहेगें। प्रदेश महामंत्री विनोद तिवारी ने कहा श्यामा चरण शुक्ल छत्तीसगढ़ी संस्कृति, सभ्यता, संस्कार से बने एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने समृद्ध छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी उनका मानना था कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो छत्तीसगढ़ मजबूत होगा इसीलिए उनकी सारी योजनाएं कृषि केंद्रित थीं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति धनमती यादव, नीरज ठाकुर, वली मोहम्मद धन्नाड़ी ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मैनपुर में दिव्यांगजनो का सम्मान
जिला पंचायत गरियाबंद की अध्यक्ष एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर का आज 14 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्यांगजन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव, विनोद तिवारी के हाथो जरूरत मन्द दिव्यांगो को ट्राइसिकल, बैटरी चलित मोटर यान, व्हीलचेयर, बैशाखी वितरण किया गया एवं मिठाई बांटी गई। मौके पर उपस्थित कांग्रेस जनो ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से आम जनता की सेवा मे समर्पित रहा है श्रीमती स्मृति ठाकुर ने छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन गरीब मजदूरों व किसानों तक पहुंचाया है व गरीबो के बीच पहुंच उनके सुख दुख में हमेशा साथ रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव, विनोद तिवारी, जिला पंचायत सभापति धनमती यादव, नीरज ठाकुर, वली मोहम्मद धन्नाड़ी, बनसिंह सोरी, रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, अजय वाजपेयी, नेयाल नेताम, सरपंच जिलेन्द्र नेगी, सहदेव साण्डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *