सुनील नार्गव/मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय संगठन महामंत्री पवन साय एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालनी राजपूत की अनुशंसा से भारतीय जनता महिला मोर्चा की हेमा सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद प्रथम रायपुर प्रदेश कार्यालय प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हेमा सोनी की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमा सोनी ने लगातार पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होकर हमेशा पार्टी के साथ हर समय पर खड़ी रही, जिस पर पार्टी के द्वारा उनके पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए उन्हे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के पद पर मनोनित किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने हेमा सोनी को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा के सदस्यों के द्वारा हेमा सोनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।
हेमा सोनी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से की मुलाकात
