पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : कौशल विकास अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 9 के अंतर्गत एतद द्वारा प्रत्येक जिला में जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ युवाओं का कौशल विकास अधिकार अधिनियम 2013 के उपबंधो को क्रियान्वित करने के लिये जिला कौशल विकास अभिकरण का गठन किया गया है। इस अभिकरण समिति में जनपद सदस्य वन सभापति श्रीमती चंदा बारले को जिला कौशल विकास अभिकरण का सदस्य बनाया गया है।। जनपद सदस्य चंदा बारले को जिला कौशल विकास अभिकरण सदस्य बनाये जाने पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, सभापति मधुबाला रात्रे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, प्रदेश महासचिव अमित मिरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सरकार, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, मोहम्मद हफीज खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर, अजय वाजपेयी, विरेन्द्र ठाकुर, युगल पाण्डेय, यशवंत कुमार यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों ने बधाई दिये है।
जिला कौशल विकास अभिकरण की सदस्य बनायी गई जनपद सदस्य चंदा बारले
