पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : कौशल विकास अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 9 के अंतर्गत एतद द्वारा प्रत्येक जिला में जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ युवाओं का कौशल विकास अधिकार अधिनियम 2013 के उपबंधो को क्रियान्वित करने के लिये जिला कौशल विकास अभिकरण का गठन किया गया है। इस अभिकरण समिति में मैनपुर उसरीजोर क्षेत्र की जनपद सदस्य भूमिलता यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जिला कौशल विकास अभिकरण का सदस्य बनाया गया है।। जनपद सदस्य भूमिलता यादव को जिला कौशल विकास अभिकरण सदस्य बनाये जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी, प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, ललिता यादव नीरज ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पंकज मांझी, बंसीलाल साहू, गोवर्धन ताम्रकार, जगदीश अवस्थी, जीवन यादव, नीलकंठ यादव, लखन यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ व क्षेत्रवासियों ने बधाई दिये है।
जिला कौशल विकास अभिकरण की सदस्य बनायी गई जनपद सदस्य भूमिलता यादव
