प्रांतीय वॉच

रोशन लाल अग्रवाल को नगर मंडल भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Share this

विकास अग्रवाल/ खरसिया। आज भाजपा कार्यालय खरसिया में रायगढ़ के पूर्व विधायक जननेता रोशन लाल अग्रवाल को नगर मंडल एवं महका मंडल खरसिया के भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नम् आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात ऐकात्म मानव वाद तथा अन्त्योदय दर्शन के प्रणेंता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पूण्य तिथि पर गंज बाजार एवं नया बस स्टैंड में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया एवं सभी भाजपाइयों ने दोनों नेताओं के दिखाएं मार्ग व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भजपा श्री गिरधर गुप्ता जी, वरिष्ठ नेता श्री गोपाल शर्मा जी, कार्य. प्रदेशाध्यक्ष साहू संघ जिला मंत्री भाजपा श्री महेश साहू जी, श्री राजेन्द्र पालु राठौर मंडल अध्यक्ष महका, श्री सतीश अग्रवाल नगर मंडल अध्यक्ष, दयाशंकर दर्शन जिला कार्यसमिति सदस्य, द्वारिका राठौर, दीनदयाल अग्रवाल, गुलाब गबेल जिला कार्यसमिति सदस्य, रतन अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि, घंसु अग्रवाल संजय मित्तल पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, शशिकांत राठौर मंडल महामंत्री, विजय शर्मा महामंत्री, विनोद कबुलपुरिया, बंटी सोनी, ओमप्रकाश राठौर, उमाशंकर पटेल मंडल उपाध्क्ष , हनुमान अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीनदयाल पार्षद, अशोक, सोनू अग्रवाल, दुर्गा गर्ग, तजमल खान, गोवर्धन गर्ग, मुकेश गर्ग, सौरभ अग्रवाल, संजय टोपी, राकेश धृतलहरे, भारत गबेल, रामकिशोर राठौर, पारस राठौर, राजेन्द्र चौहान जनपद सदस्य प्रतिनिधि, लकेश्वर चौहान, गजानंद राठौर, हीरालाल राठौर,लक्षमी नारायण, बलदेव कुर्रे, नोवल कनेर सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *