प्रांतीय वॉच

बरदूला में मत्स्य पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : मुख्यालय मैनपुर से 06 किमी दूर ग्राम बरदूला सामुदायिक भवन मे जलवायु परिवर्तन संवर्धन की प्रकिया को बढ़ावा देने मत्स्य पालन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मत्स्य पालन की प्रक्रिया में काम कर रहें ग्राम सभा के सदस्यों का प्रशिक्षण ऑक्सफेम इंडिया के मदद से खोज एवं जन जागृति समिति जयंती नगर मैनपुर के द्वारा कराया गया उक्त प्रशिक्षण में शोधकर्ता के रूप में बोधन निषाद, बेनीपुरी गोस्वामी, मन्नू लाल नेताम, सरस्वती ध्रुव थे। प्रशिक्षण में उपस्थित सदस्यों को पूर्व में संस्था के द्वारा मच्छली बीज का वितरण किया गया था। शोधकर्ताओं के द्वारा जानकारी दिया गया कि इस समय मछली पालन के अनुकूल तालाब का वातावरण अनुकूल रहता है, तालाब के पानी में बी ओ डी नापने के तरीके, भोजन का प्रकार, मात्रा, और समय की जानकारी प्रदान किया गया साथ ही तालाब में पानी की गहराई तथा तापमान को बनाये रखने के तरीके की जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञो द्वारा बताया कि आज के समय मे मछ्ली पालन के कई फायदे हैं, जो कि आर्थिक से लेकर स्वालंबी बनाने मे मदद करती हैं मछली पालन वैज्ञानिक तरके से करने से काफी फायदेमंद होता है, मछली के नस्ल के हिसाब से 4 से 7 महीने में मछली का वजन 1 माह से 5 माह तक हो जाता हैं, अगर वातावरण और खान पान सही हो तो मछ्ली पालन करने के लिए बरसात से पहले ही तालाब प्रबंधन की तैयारी कर लेना होता है। संचयन के समय का प्रबंधन में मछली की प्रजाति, मछली की संख्या, मछली का वजन, लंबाई और किस समय बीज डाले ये सभी बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होती है मछली के संचय के बाद आप कैसे उसकी देखभाल करते हैं, उसी पर मछली का उत्पादन निर्भर करता है, जिसके लिए हमे मछली के ऊपरी आहार और उर्वरक का प्रबंधन बहुत जरूरी होता है उक्त बातों की जानकारी शोध कर्ताओ के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सदस्यों के द्वारा विभिन्न और मुद्दे पर चर्चा हुआ साथ ही संस्था के द्वारा महाजाल सामुदायिक रूप से देना तय हुआ और ग्राम सभा पथर्री तालाब का भ्रमण किया गया, और मछली पालन की वस्तु स्थिति को समझा गया। प्रशिक्षण में संस्था से नितिश सिन्हा, उमा ध्रुव, सविता मरकाम, हरीश नेताम, दौडपंडरी पानी, अर्जुनी, कामेपुर, बड़ेगोबरा, छोटेगोबरा, पथरी, जंगलधवलपुर, कोनारी से कुल 70 महिला पुरुष सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया। प्रशिक्षणरथी पन्ना लाल, चरण सिंग, मंगल राम, उदेराम, बिश्वर नेताम, कुमकरन, कल्याण, सातो, पवन सिंह, लेखराम, दशरथ, महेश, गोपी यादव, माखन, बुधियारिन, सोनकुमारी, अधतींन, मानबाई, दुर्गा, भूपेंद्र के साथ 70 सदस्य उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *