क्राइम वॉच

रायपुर में गैंगरेप:लड़की से बात कर रहे लड़कों की पिटाई कर भगाया, फिर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, चार आरोपियों में दो नाबालिग

Share this

रायपुर : मंदिर हसौद थाना इलाके में एक 19 साल की लड़की गैंगरेप की घटना का शिकार हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने 4 लड़कों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। घटना मंदिर हसौद कॉलोनी के पास एक सुनसान खंडहर के पास हुई थी। 4 लड़कों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर वहां से भाग गए थे। फौरन इस मामले की जानकारी मंदिर हसौद पुलिस को दी गई। घटना से लगभग 24 घंटे के दरम्यान आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तोरण धीवर और किशन कुर्रे को गिरफ्तार किया है। इनके दो नाबालिग साथी भी पकड़ में आ चुके हैं। गिरफ्त में आते ही इन लड़कों ने बताया कि इन्होंने युवती के साथ मारपीट की रुपए भी लूटे और इसके बाद सुनसान खंडहर के अंदर उसे जबदरस्ती ले जाकर बारी-बारी से उसका बलात्कार किया। जब कॉलोनी के लोग आने लगे तो युवती को वहीं छोड़कर भाग गए।

यह हुआ था उस रात
मंगलवार रात 9 से 10 बजे के बीच यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मंदिर हसौद कॉलोनी में युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों के साथ बाजार गई थी। वहां से रात को लौटी तो कॉलोनी के बाहर खंडहर के पास बैठकर बातें कर रही थी। तभी वहां पर दो बाइक में कुरुद का तोरण धीवर, किशन कुर्रे और उनके दो नाबालिग दोस्त आ गए। आरोपियों ने युवती के दोस्तों से मारपीट की उनके रुपए छीने और भगा दिया। युवती के दोस्तों ने कॉलोनी आकर मदद मांगी। कॉलोनी के लोग खंडहर की तरफ भागे। लोगों को आता युवकों ने लड़की को छोड़ दिया। मगर तब तक उसके साथ गैंगरेप की घटना हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही घटना के आरोपियों का पता लगाना शुरू किया। लड़कों को उनके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया गया। गुरुवार को बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। फिलहाल लड़की की स्थिति ठीक है, वो घर वालों के साथ है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *