टीकम निषाद/ देवभोग। महीनों से दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे सिंचाई विभाग के स्थानीय इंजीनियरों ने अपने एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलकर कर्मचारी आचरण अधिनियम संहिता के तहत कार्यवाही की मांग किया है। बकायदा शिकायत की आग सिंचाई विभाग प्रमुख सचिव के समक्ष लगाई गई है। ताकि तत्काल अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किया जाए । उल्लेखनीय हाे की सिंचाई विभाग में पदस्थ एसडीओ आरके सिंघई द्वारा पिछले कई महीनों से अपने अधीनस्थ उप अभियंताओं के साथ गाली गलौज कर दुर्व्यवहार करने की बात बीच-बीच में सामने आती रही जिसे लेकर इंजीनियरों ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए शांतिपूर्वक एसडीओ को समझाइए दीया और सम्मान पूर्वक बात करने के लिए कहा गया ।लेकिन एसडीओ सिंघई के कार्यप्रणाली और रवैया मैं किसी प्रकार बदलाव नहीं आ पाया बल्कि और ज्यादा दुर्व्यवहार के साथ इंजीनियरों को परेशान करने पर उतारू हो गए बीते 29 जनवरी को विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर डीके पाठक के साथ भद्दी भद्दी गाली गलौज कर अभद्रता पूर्ण रवैया अपनाते हुए देख लेने की बात कह कर वेतन काटने की धमकी खुलेआम दिया जिससे डरे सहमे इंजीनियर डीके पाठक ने अपने डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अवगत करा कर विभागीय सचिव से शिकायत किया है। और तत्काल एसडीओ को देवभाेग मुख्यालय से हटाने की मांग भी किया गया है साथ ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करने की चेतावनी दिया गया है। क्योंकि पिछले कई महीनों से स्थानीय इंजीनियरों के साथ दुर्व्यवहार करने के अलावा तरह तरह का बहाना बता कर परेशान किया जाता है। जिसे लेकर कई बार इंजीनियर और एसडीओ सिंघई के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलता रहा । मगर सर से ऊपर पानी जाता देख इंजीनियरों ने आखिरकार सचिव से शिकायत करना ही मुनासिब समझा सबसे खास बात तो यह है। कि एसडीओ द्वारा इंजीनियरों के साथ किए बर्ताव का परिणाम सिंचाई विभाग के कार्यों में भी देखने को मिल रहा है।
आर के सिंघई एसडीओ सिंचाई विभाग-: मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है और मुझे शिकायत के संबंध में कुछ नहीं मालूम

