प्रांतीय वॉच

कटगी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु, भव्य कलश यात्रा से हुआ प्रारम्भ

Share this
पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : श्रीश्याम स्नेह मित्र मंडल कटगी के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार देवांगन शिक्षक एवम् अशोक कुमार देवांगन के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पावन ग्राम कटगी के गलियों से होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें ग्राम के माताओ बहनों भाइयों गणमान्य नागरिक एवम् श्री श्याम स्नेह मित्र मंडल के समस्त पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। इस कथा के भागवत आचार्य आदरणीय श्री भागीरथी तिवारी जी महाराज फिंगेश्वर पंचकोशी धाम है। यज्ञ आचार्य श्री भीष्म क पांडेय जी है। आयोजन कर्ता के पिता श्री की स्मृति में भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। प्रथम दिवस की कथा में गोकर्ण की कथा हुई।  आरती पश्चात प्रथम दिवस की कथा विराम  हुई। कलश यात्रा में विशेष रूप से श्री श्याम स्नेह मित्र मंडल के संयोजक जगन्नाथ प्रसाद देवांगन (प्रधान पाठक) ,सचिव भीम प्रसाद देवांगन (गुडफिट इलेक्ट्रॉनिक्स) प्रमुख सलाहकार नोहर सिंह श्रीवास (प्रभारी प्राचार्य) ,संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा (प्रधान पाठक) , नितिन कुमार द्विवेदी (पुलिस) , उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद देवांगन (प्रभारी प्राचार्य ),सह सचिव संतोष निषाद जी (ऑपरेटर), कोषा ध्यक्ष अनिल देवांगन शिक्षक, मीडिया प्रभारी सूरज छोटू थवाईत , मेला राम यादव जी शिक्षक रमेश कुमार देवांगन शिक्षक, भुवन देवांगन,पुष्पेन्द्र देवांगन, सुकालू देवांगन, विक्की देवांगन, जवाहिर देवांगन ,राधे श्याम देवांगन शिक्षक , राम नारायण देवांगन शिक्षक , नरेंद्र देवांगन शिक्षक, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन शिक्षक,त्रिवेंद्र देवांगन ,प्रेम देवांगन , जिले राम शिक्षक , पत्रकार संतोष थवाईत जी  दिनेश देवांगन,आदि लोगो का विशेष सहयोग रहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *