प्रांतीय वॉच

BREKING NEWS : बड़ी नक्सली साजिश नाकाम : पावरफुल बम डिफ्यूज किये गये, अमाबेड़ा क्षेत्र का बड़ा मामला 

Share this
  •  सर्चिंग के दौरान जवानों के चलते बमों को किया गया डिफ्यूज जवानों की हो रही है तारीफ़

अक्कू रिजवी/ कांकेर। आमाबेड़ा इलाके में चर्रे मर्रे जलप्रपात के पास जो पर्यटन स्थल है , वहां से बीएसएफ तथा सुरक्षाबलों ने दो शक्तिशाली प्रेशर कुकर बम प्राप्त किए जिनमें दो दो किलो आईईडी विस्फोटक था यदि वह विस्फोट हो जाता , तो भारी नुकसान जान माल का हो सकता था किंतु जवानों ने सतर्कता पूर्वक बम को डिफ्यूज करके बहुत बड़ी अनहोनी को रोक दिया । सारे जवान सुरक्षित हैं तथा उनकी सराहना की जा रही है क्योंकि चर्रे मर्रे जलप्रपात इस क्षेत्र का मशहूर पर्यटन स्थल होने के कारण हमेशा वहां कुछ ना कुछ संख्या में टूरिस्ट रहते ही हैं , वे तथा जवानों की जान का खतरा था जो टल गया है । विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। यह घटना ढाई 3:00 बजे के आसपास की बताई जाती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *