आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर आज चार जनवरी को पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर- रामानुजगंज रामकृष्ण साहू (भापुसे) के द्वारा अजाक थाना बलरामपुर का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में संधारित रजिस्टर, रोजनामचा इत्यादि का अवलोकन किया गया एवं निरीक्षण रजिस्टर में निरीक्षण टिप अंकित किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति संबंधी लंबित शिकायतों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए थाना प्रभारी को फटकार लगाई है एवं 15 दिवस के भीतर सभी लंबित शिकायतों का निराकरण करते हुए यथोचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी को थाना भवन की रख-रखाव अच्छे तरीके से रखने, दस्तावेजों का संधारण उच्च गुणवत्ता से रखने तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने आवश्यक निर्देश दिए गए।
बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति थाना, बलरामपुर का किया गया औचक निरीक्षण

