- महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता लकड़ा को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका
जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर विकासखंड में 3 फरवरी दिन बुधवार को लखनपुर विकास खंड में 121 लोगों को प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61 महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,आँगन बाड़ी कार्यकर्ताओ तथा मितानिनो को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया तो वही कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित मितानिनों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया गौरतलब है कि प्रथम चरण में लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंमगसी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता लकड़ा को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया साथ ही टीका लगने के बाद उन्हें निगरानी कक्ष में रखा गया। बाद इसके विकासखंड के 121 महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। तो वहीं लखनपुर क्षेत्र में लगातार अब क्षेत्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाना है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है।