प्रांतीय वॉच

सोनकर समाज नवागढ़ के निर्विरोध राज अध्यक्ष बने मनोज पुरबिया

Share this

संजय महिलांग/ नवागढ़: छत्तीसगढ़ सोनकर समाज एवं नवागढ़ राज की सँयुक्त बैठक नवागढ़ राज के आश्रित ग्राम बाघुल में कल आयोजित किया गया।जिसमें 2 वर्षो से लंबित राज चुनाव ,न्याय पंचायत ,केन्दीय पदाधिकारी एवं राज के मध्य समन्वय स्थापित कर सम्पन्न कराया गया ।केन्दीय कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकुमार  सोनकर ने चुनाव प्रकिया को आगे बढ़ाते हुए सभी पदों के लिए राज से  प्रत्यासी के नाम ,प्रस्तावक ,समर्थक माँगे। सर्वसम्मति से पूरे राज सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद पर मनोज पुरबिया के नाम सहमति बना।उसी क्रम पर उपाध्यक्ष  कमलेश सोनकर ,कोषाध्यक्ष   दयाराम सोनकर ,सचिव भागवत सोनकर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।चुनाव सम्पन होने के बाद केन्दीय पदाधिकारी द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया गया सोनकर समाज के आराध्य देव श्रीरामजानकी भगवान को साक्षी मानकर समाज के सँविधान के परिपालन की शपथ लिया गया।। छतीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर ने मनोज पुरबिया को राज अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने  बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरबिया जी हमारे प्रदेश के युवा तुर्क,होनहार ,संघर्षशील जुझारू जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं वे केन्दीय शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर कार्यशील  हैं  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे हमे पूर्ण आशा एवं विश्वास है।मनोज पुरबिया  नवागढ़ राज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके गृह नगर में हर्षोल्लास के साथ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए युवा साथियों में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज पुरबिया समाज सेवा में निरंतर जुड़े रहे है वे इससे पहले नवागढ़ राज के शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं ,सोनकर समाज के दर्पण सामाजिक प्रत्रिका  सोनकर संचेतना में संपादक मंडल के रूप में कार्य कर चुके हैं सामाजिक कार्य  नित नए  करते रहे समाज के युवा साथियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहे सामाजिक बहनो को हमेशा प्रेरित करते रहे।  माह भर के अंदर ही समाज के उनके काम को उचित सम्मान करते हुए शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं । मनोज पुरबिया के नवागढ़ राज अध्यक्ष निर्वाचित  होने पर बधाई देने वालो में केंद्रीय पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष टीकाराम महामंत्री चेतन सोनकर उपमंत्री अखिलेश सोनकर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ,मनोहरलाल ,गणेश राम ,कोषाध्यक्ष दिलीप सोनकर,सलाहकार राजेश सोनकर, शिक्षा विकास समिति सचिव मुलचंद सोनकर,कार्यकरणी सदस्य ललित  ,हेमनाथ ,राधेश्याम  सिमगा नगर पालिका अध्यक्ष भागवत सोनकर ,सिमगा अध्यक्ष मुकेश सोनकर, लगरा अध्यक्ष मुरारी सोनकर ,ठकुरीकाँपा अध्यक्ष लिकेश्वर सोनकर, पार्षद हेमंत सोनकर ,सहायक प्रबधक दिलहरण सोनकर , नवागढ़ के सभी पूर्व पदाधिकारी सहित सैकड़ों स्वजातीय जन उपस्थिति रहे।

*”सोनकर समाज नवागढ़ के जनता का हृदय से आभार ,जनता ने जो विश्वास और सामाजिक उत्थान का दायित्व सौपा है उसे पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा ,केंद्र में शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का हृदय से आभार ।।”*

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *