प्रांतीय वॉच

नवाचारी शिक्षिका ज्योति सक्सेना बनीं नवीन शिक्षक संघ की ब्लाक अध्यक्ष, पामगढ़ ब्लाक में नवीन शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन 

Share this
जांजगीर-चाम्पा : नवीन शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के निर्देश पर जिलाअध्यक्ष अनुभव तिवारी ने पामगढ विकासखण्ड मे संगठन का पुनर्गठन कर विस्तार करते हुए पामगढ़ ब्लाक की नवाचारी शिक्षिका व व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना को पामगढ ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया है. श्रीमती सक्सेना के साथ ब्लाक उपाध्यक्ष के रूप में सुमनलता यादव व सचिव के रूप में चंद्राकर की नियुक्ति की गई है. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान आगामी माह बिलासपुर मे होने वाले संभागीय समारोह में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास राजपूत व महिला प्रदेशाध्यक्ष उमा जाटव के द्वारा किया जावेगा. श्रीमती सक्सेना के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर रफीक अली विक्रान्त साहू, किशोर डडसेना रामस्वरूप साहू राघवेन्द्र शर्मा, प्रशांत चतुर्वेदी, दुर्गा पटेल, अँजूला सोनी, माहेश्वरी के साथ शाला  परिवार के साथी मोहित दास महंत, महेन्द्र पटेल, गणेश कुर्रे माहेश्वरी स्न्हा, अशोक दिनकर ने हर्ष व्यक्त किया है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *