रायपुर वॉच

सागौन बंगले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, जोगी बंगले में शान से लहराया तिरंगा

Share this
रायपुर। जोगी निवास, सागौन बंगले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के महामंत्री महेश देवांगन,ने भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा फहराया। महामंत्री महेश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 72 वर्ष पूर्व हमारे देश के गणतंत्र का निर्माण हुआ था। जिसने हमें बहुत सारे अधिकार और शक्तियां दी। लोकतंत्र का यह महापर्व सभी भारतीयों के लिए जश्न का पर्व है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ने अपने संबोधन की शरुआत भारत माता की जय कारा से करते हुए कहा विविधता में एकता ही भारत की शक्ति है, जो हमे गणतंत्र से मिली है और इसे सदैव अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा काम है। प्रदीप ने आगे कहा कि देश की एकता, अखण्डता के साथ हमें छत्तीसगढ़ में भी आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रदेश के युवाओं को यहां व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तानाशाही को खत्म करने के लिए एक होकर कृत संकल्पित होकर  स्वराज लाना होगा। और जोगी जी की सपनो को साकार करने के लिये 2023 में सरकार बनाना होगा तभी हमारे छत्तीसगढ़ महतारी का उद्धार संभव है। इस दौरान गजेंद्र देवांगन, अजय पाल,अजय देवांगन, अनिल भारती, हरीश वर्मा, हरीश कोठारी, हितेश कुमार, मनीष धीवर, शेख नवाबुद्दीन, सुजीत डहरिया, राज किशोर साहू, संजू धृतलहरे,राजु साहू, भोला राय, कुलेश्ववर साहू, युवराज विश्वकर्मा, ताराचंद साहू, राजेन्द्र कश्यप, योगेश सिन्हा,विवेक बंजारे, दीनदयाल कुर्रे, राजेश सोनी, तारण कुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, देवेंद्र यादव,  केवल धृतलहरे, डोमार धृतलहरे, रविन्द्र बंजारे  आदि मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *