देश दुनिया वॉच

राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण

Share this

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को किया संबोधित.

संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

किसानों, ग्रामीणों तथा आम जनता का सबसे बड़ा संरक्षक हमारा संविधान.

कमजोर तबकों को न्याय दिलाने करेंगे हर चुनौती का सामना.

किसानों-कर्मवीरों-वन आश्रितों-स्थानीय कलाओं के लिए खोला सरकारी खजाना.

कोरोना वैक्सीन की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को किया नमन: प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान सफल बनाने मांगा सहयोग.

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को किया संबोधित.

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेने के बाद राज्यपाल ने संदेश वाचन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख किया। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में भी तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें टॉफी-मिठाई वितरित की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *