प्रांतीय वॉच

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए केशकाल में रामभक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : अध्योध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के निधि संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर रविवार को निधि समर्पण अभियान के तहत केशकाल नगर में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा केशकाल के गर्भ में बसे शिव मंदिर से शुरू होकर डीजे की धुन में नगर भ्रमण करते हुए बाजारपारा हनुमान मंदिर में जाकर समाप्त हुई इस दौरान पूरे नगर का माहौल भगवामयी हो गया। केशकाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आकाश मेहता ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण की खुशी में नगरवासियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन सुबह श्रीराम के जयकारे के साथ प्रभात फेरी निकली जाती है, इसी क्रम में आज सैकडों की संख्या में नगर के महिलाओं, पुरुषों, बच्चों व बुजुर्गों ने स्वस्फूर्त शोभायात्रा में शामिल होकर पूरे उत्साह के साथ डीजे की धुन में थिरकते हुए नगर भ्रमण किया। साथ ही आगामी 31 जनवरी को सभी नगरवासियों द्वारा अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचन्द्र वर्मा, बलराम गौर, कुंजबिहारी पटेला, आकाश मेहता, रामेश्वर उसेण्डी, राजकिशोर राठी, नवदीप सोनी, चिराग उपाध्याय, हेमन्त बांधे, गिरधारी सिन्हा, श्रीपाल कटारिया, मनोज गोयल, प्रतीश अग्रवाल, भूपेश चन्द्राकर, भूपेश सिन्हा, सुमीत कटारिया, प्रशांत अग्निहोत्री, विवेक चौबे, मनीष राठी,अविनाश सोनी, कमला नेताम, पिला बाई जैन, जमुना बघेल, सहित सैकड़ों की सँख्या में रामभक्त शामिल हुए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *