प्रांतीय वॉच

भाजपा व काग्रेस का किसानो के प्रति ढुल मुल रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन, कोमल हुपेंडी

Share this
समैया पागे/ बीजापुर।  पूरे प्रदेश में सभी मुख्यालयों मे आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ताओं का भाजपा व काग्रेस का किसानो के प्रति ढुल मुल रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं हल्ला बोल पुतला दहन किसानों को नकस्ली व खालिस्तानी कहकर नही मांग रहे माफी किसानों का हक लेकर रहेगें। अन्न दाताओं को बदनाम करना बंद करें भाजपा व कांग्रेस की वादा खिलाफी के विरोध मे- जगदीश शर्मा बीजापुर आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के विरोध मे सभी जिला मुख्यालयों में 24 जनवरी 2021 को जंगी विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन का ऐलान किया है प्रदेश कमेटी  से जिला प्रभारी जगदीश शर्मा के नेतृव मे आज विधानसभा बीजापुर मे बस स्टैंड में सब्जी मंडी के पास विधान सभा व ब्लाक स्तर के कार्य कर्ता व पदाधिकारी किसानो की मांग व परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा कर प्रदर्शन किया केन्द्र सरकार न तो तीनों काले कानून वापिस ले रही है न  ही राज्य सरकार किसानों को किये वादे निभा रही है भाजपा सांसद खैरागढ़ में व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कांकेर में अपमान जनक ब्यान देकर कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसान नही खालिस्तानी है! पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी ने सख्त लहजे मे कहा है केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए न तो कुछ सोच रही है और अपने कारोबारी मित्रों के हित मे कानून बना रही है राज्य सरकार दिखावा कर किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रही है भाजपा अपनी औछी हरकत से बाज आ जाऐ और किसानों से माफी मांगे! हमारे किसान अन्न दाता से धान खरीदी मे हो रही परेशानी को दूर करें और बारदानो की व्यवस्था कर एक मुश्त अदायगी की व्यवस्था करे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *