प्रांतीय वॉच

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन के पहले आज अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डमी मुख्य अतिथि के आगमन उपरांत मंच पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। स्थानीय मिनी स्टेडियम सुकमा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। जिसका आज सुबह 9.00 बजे अंतिम रिहर्सल का अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड आफ ऑनर दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम सुकमा में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी करेंगे ध्वजारोहण : जिला मुख्यालय सुकमा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम, सुकमा में श्री शिशुपाल सोरी संसदीय सचिव, छ.ग.शासन के मुख्य आतिथ्य में में सम्पन्न होगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा शहीद जवानों के परिवार व कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *