जानिसार अख्तर/ लखनपुर। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी मुख्यमार्ग में 24 जनवरी दिन रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कार सवार उपनिरीक्षक ने बैल को बचाने के चक्कर में युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसगी जामझोर निवासी सोनू कोरवा पिता विष्णु कोरवा उम्र लगभग 20 वर्ष जो लोसगी मुख्य मार्ग से 5 मीटर सड़क किनारे बैल बांधने वाली लकड़ी के खूंटे को निकाल रहा था इस दौरान उपनिरीक्षक विष्णु सिंह अपने कार से लखनपुर से कुन्नी पुलिस चौकी जा रहे कार क्रमांक CG 29 A 2385 लोसगी मुख्य मार्ग पटेल घर के सामने अचानक कार के सामने बैल आ जाने के कारण बैल को बचाने के चक्कर में मुख्य मार्ग से बैल बांधने का लकड़ी खूंटा निकाल रहे 20 वर्षीय युवक जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक को कमर सहित शरीर में गंभीर चोटे आई है। कार सवार उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी विश्णु सिंह के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है।
कार सवार उप निरीक्षक ने बैल को बचाने के चक्कर में युवक को मारी टक्कर घायल युवक जिला अस्पताल रिफर

