प्रांतीय वॉच

लखनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जहां लखनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक  मध्यप्रदेश भोपाल निवासी करण सिंह ठाकुर पिता सूरज सिंह उम्र 23 वर्ष  जो थाना लखनपुर ग्राम लटोरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर  अपने शहर लग गया।जहाँ युवक ने 2 माह तक कई बार किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी अपने परिजनों के साथ लखनपुर थाने पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराई लखनपुर पुलिस पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मिंज, प्रधान आरक्षक दिलबोधन सिंह पोर्ते, इंदरजीत भगत, आरक्षक शिसनाथ सिंह, रविन्द्र साहू, अजय शर्मा, दशरथ राजवाडे ,अतुल शर्मा सक्रिय रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *