प्रांतीय वॉच

भाजपा सरकार किसानों की इतनी हितैसी है तोतत्काल काले कृषि बिल वापस ले :  राजीव ठाकुर

Share this
  • क्या 15 साल के कार्यकाल में भाजपाइयों को नहीं आई किसानों की चिंता
यानी चंद्राकर/ छुरा :  कांग्रेस कमेटी के राजीव ठाकुर ने भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज किसानो की चिंता की बात करने वाले भाजपाई अपने गिरेबान में झाके छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा  सरकार  लगातार 15 वर्षो तक   राज किया लेकिन इन  15 सालो में किसानों के लिए कुछ नही किया जिसके कारण जनता के बीच भाजपा के प्रति लोगो मे भारी नारजगी बढ़ने लगा जिसका परिणाम छत्तीगढ़ के जनता ने भाजपा पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी पर विस्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाया हमारी  पार्टी को सेवा का मौका दिया। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की लोकप्रियता को भाजपा हजम नही कर पा रही है भूपेश सरकार को बदनाम करने भाजपा द्वारा आय दिन नया नया प्रपंच कर रही है लेकिन जनता समझदार है भाजपा के झांसे में नही आएगी ठाकुर ने आगे कहा कि पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार  पहली सरकार है जो किसानों से गोबर खरीद रही है सरकार द्वारा किसानों के आय के स्रोत को बढाने के उद्देश्य से नरवा घुरवा बॉडी जैसे किसानों के हिट में बहुत से योजना संचालित कर रही है कांग्रेस सरकार किसानों की एक एक दाना धान खरीद रही है जबकि भाजपा पार्टी 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने के बाद भी किसानों किसानों के उत्थान के लिए कुछ भी नही किया और आज किसानों की हितैसी बनने का ढोंग कर रही है भाजपा सरकार किसान और जवान के सहारे ही देश की सत्ता में आई थी लेकिन अब वह उनकी अनदेखी करते हुए लगातार उन पर अत्याचार कर रही है। इसी का परिणाम है कि उनके द्वारा लाये गये कृषि बिल कानूनों का किसानों द्वारा इतनेे व्यापक स्तर पर विरोध करते हुए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।  श्री ठाकुर ने कहा केन्द्र सरकार जिन किसानों के लिए नये कृषि कानून बनाई है वही किसान खूद इसे अपने हित में नही मान रहे। और वजह भी यही है तभी तो पिछले डेढ माह से अधिक समय से दिल्ली के सिंधु बार्डर पर वे है, मोदी सरकार किसानो के हित सही मायने में चाह रही है तो किसानों के मुताबित काम करने से पीछे क्यों हट रही है। आखिर वो कौन सी ताकत है जो मोदी की केन्द्र सरकार को रोक रही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *