प्रांतीय वॉच

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का आह्वान

Share this
  •  स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां होंगी प्रभावित
प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के लिए किए गए वादों को पूरा न करने के कारण आक्रोशित स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ राज्य सरकार के खिलाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। इस हड़ताल के पीछे संघ की कुछ प्रमुख मांगें जैसे कि वेतन विसंगति को दूर करते हुए 2800 ग्रेड पे की मांग, संविदा कार्यरत द्वितीय ए.एन.एम की नियमितीकरण आदि शामिल हैं। इनके हड़ताल पर बैठने से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बाधित होने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा सन 2018 में 48 दिन का हड़ताल किया था, जिसमे मीजल्स रूबेला कार्यक्रम को प्रभावित किया था। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अब आर पार की लड़ाई की मंसूबा लिए पुनः संघठित हो रहे हैं। इससे पूर्ववर्ती सरकार ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था, साथ ही कांग्रेस के घोषणापत्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को प्रमुखता से लिया भी गया था परंतु आज पर्यंत तक मांग पूरी नही हो पाई है इसलिये मजबूरी वस अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन का राह को अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अपनी मांगों के लिए 23 जनवरी  को राजधानी में  धरना प्रदर्शन की तैयारी में हैं। जिसमे संघ मुख्य रूप से वेतन विसंगति को दूर करते हुए 2800 ग्रेड पे की मांग, संविदा कार्यरत द्वितीय ए.एन.एम की नियमितीकरण जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ रहे हैं।
हड़ताल से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित गतिविधियां होंगी प्रभावित 
आपको बता दें कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी ग्रामीण स्तर उपस्वास्थ्य केंद्र में 3000 से 5000 की आबादी पर तैनात होते है जिसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कहते हैं। इनके द्वरा ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में 28 राष्ट्रीय कार्यक्रम का संचालन करते हैं जैसे रास्ट्रीय टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय स्कूल स्वास्थ कार्यक्रम,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, एन.वी.बी.डी.सी.पी एवं 14 योजनाओं का संचालन करते है। वर्तमान में बहुप्रतीक्षित कोरोनो वैक्सीन कार्यक्रम इनके हड़ताल में जाने से प्रभावित होगा। आज की बैठक में भूपेश नायक जिला अध्यक्ष जिला महिला उपाध्यक्ष कानन बाक्शी द्वितीय ए.एन.एम. जिला अध्यक्ष कौशिल्या मंडावी, अनिता सार्दुल अनिता नेताम महामंत्री द्रुपत राज सेठिया जे नागवंशी प्रेम पाण्डेय मनोज नेताम उमेश जायसवाल ओम प्रकाश नेताम भोज बघेल केशराज मरकाम रघु नेताम बली राम वट्टी व स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सभी ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *