प्रांतीय वॉच

मकर सक्रांति पर्व पर बांटे तिल के लड्डू और आयोजित की पतंग बाजी प्रतियोगिता

Share this
कमलेश रजक/मुंडा : शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा से जुड़ी संस्था मोहन यश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर माय स्कूल्स वर्ल्ड में निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं में विगत दो माह से शामिल हो रहे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पर्व से संबंधित वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में शिक्षाविद डॉ योगिता बाजपेयी ने विस्तार से प्रकाश डाला और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए तिल गुड़ के लड्डुओं का वितरण किया गया। इसी दिन दोपहर में बच्चों के लिए पतंग बाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें विकास सोनी,सत्यम पटेल और सादिक खान विजेता बने।पतंग बाजी के आयोजन पर डॉ योगिता ने कहा कि पतंग उड़ाने का मूल उद्देश्य परंपरा को जीवित बनाये रखना ही नही वरन बच्चों की आंखों में उड़ने का सपना भरना है, आकाश की ओर उड़ती पतंग बच्चों को संतुलन,विपरीत हवा का कटाव और अनुशासन के धागे से बंधे रहकर उड़ना सिखाती है |
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *