कमलेश रजक/मुंडा : गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू के मुख्यातिथ्य में पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलौनी में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया जिसमें 68 लाख के लागत से बने हाई स्कूल भवन का लोकार्पण एवं 8 लाख की लागत से होने वाले हाई स्कूल मैदान समतलीकरण तथा हाई स्कूल प्रांगण में आहाता निर्माण 7 लाख का भूमिपूजन शामिल है।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में पहुँचे संसदीय सचिव एवं अन्य अतिथियों का बाजे गाजे के साथ ग्रामीणजनों ने पुष्पमाला पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने उपस्थित सम्माननीय जनों को मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारी सरकार कृषि व किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे देश मे हमारे छत्तीसगढ़ में किसानों के धान सर्वाधिक कीमत पर खरीदी किये जा रहे हैं। उन्होंने बीते दो वर्ष में भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से जनता के हित में कार्य करती आई है और हर पल जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है।हमारे कसडोल विधानसभा क्षेत्र में ही बीते दो वर्षों में करोङो के विकास कार्य हुए हैं तथा आगे भी विकास की यह गति नही थमेगी निरंतर विकास कार्य किये जायेंगे। हाई स्कूल भवन लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित बच्चों के माता पिता से उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझकर बच्चों के बेहतर पढ़ाई के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की।
सरपंच एवं ग्रामवासियो की मांग पर संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत सलौनी में लाखों के विकास कार्यों की घोषणा की जिसमे भेखू पैकरा के घर से गुहाराम देवदास के घर तक गली कांक्रीटीकरण हेतु 5 लाख, गुड़ी चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 04 में आंगनबाड़ी भवन तथा महामाया के पास बोरखनंन प्रमुख है। समस्त ग्रामवासियो ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए मुख्य अतिथि शकुंतला साहू का आभार माना।
इस अवसर पर खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी गणेश शंकर जायसवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी गुरुदयाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन सुकालू राम यदु झड़ी राम कन्नौजे बाबूखान सुनील कुर्रे श्रीमती राधिका कलिहारी जनपद सदस्य भूपेंद्र साहू जनपद सदस्य नरोत्तम बंजारे जनपद सदस्य अमृत साहू, उल्लेख साहू डोमार साहू सुनील साहू उत्तम साहू श्रीमती जानकी ध्रुव प्रीतम सिंह ध्रुव लेखराम गनहरे किरण यादव दुबेचन्द धनबाई साहू नंदेश्वर साहू विमल साहू, मोहित रजक संजय नेताम संतोष बघेल रामकुमार बंजारे उपसरपंच, दर्शन लाल सेन, ध्रुव साहू, विजय कन्नौजे सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र साहू राजनारायण कँवर रंजीत साहू, सोनी साहू, सुशीला ध्रुव, मनबोधन टंडन दिलीप सेन आत्मा बांधे भिखारी देवदास पूर्व सरपंच तुलसी बंजारे पूर्व उपसरपंच शिक्षक देवेंद्र साहू एवं समस्त स्कूल स्टॉफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

