प्रांतीय वॉच

धनोरा पुलिस ने ग्राम बड़ेखौली में लगाया चलित थाना,  सायबर काईम एवं आनलाईन ठगी के बारे में दी गयी जानकारी 

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अति. पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी केशकाल के मार्गदर्शन में विजुअल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् थाना धनोरा अंतर्गत ग्राम बड़ेखौली में चलित थाना लगाया गया। जिसमें थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक रोहित बंजारे एवं थाना स्टाफ उपस्थित हुये। जिनके द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया तथा सायबर काईम . ऑनलाईन ठगी , बैंक खाते OTP सी ० व्हीव्ही नंबर ए.टी.एम नम्बर तथा महिला तथा बालकों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दिया गया। तथा किसी को मोबाईल / फोन से बैंक पासबुक खाता एटीएम से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाईस दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को लॉटरी में गाड़ी या अन्य किसी कीमती चीज देने की झांसा में नही आने समझाईस दिया गया। वाहन फायनेंस तथा आधार कार्ड सर्विसेस का दुरूपयोग एवं फोन से संबंधित फाड आदि से बचने के बारे में जानकारी दिया गया।
इस विषय पर धनोरा थाना प्रभारी रोहित बनजारे ने बताया कि बड़ेखौली के ग्रामवासियों के द्वारा कोई भी शिकायत नही बताया गया है, हमारे द्वारा लगातार धनोरा थाना क्षेत्र के सभी ग्रामों में इस प्रकार की सामुदायिक पुलिसिंग की जायेगी जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *