कमलेश रजक/मुंडा : लवली याराना ग्रुप के तत्वाधान में सुपर डांस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम कारी में गत दिवस रखा गया था। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन मिश्रा जिला सदस्य व सभापति बलौदाबाजार रहे। कार्यकम की अध्यक्षता पवन साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश डहरिया जनपद सदस्य, खुलेश्वरी डहरिया सरपंच कारी सहित अन्य अतिथिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें सामुहिक डांस ग्रुप में पहला स्थान आर्यन डांस ग्रुप रायपुर, दूसरा स्थान प्रतिमा डांस ग्रुप जांजगीर-चांपा, तीसरा ब्वायॅस ग्रुप रायपुर चौथा एक्शन ब्वायॅस सारंगढ़, पाचंवा स्थान स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर, इसी तरह एकल में भोला महंत रायगढ़ को पहल स्थान, काजल सेन गरियाबंद दूसरा स्थान, सुरज निषाद झलप को तिसरा स्थान वही युगल में शोभा किशन उड़िसा पहला स्थान, छोटी श्याम दुर्ग को दूसरा स्थान मैट ब्रदर्श लवन ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन मिश्रा ने दीप प्रज्जवल व मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने आयोजन की जमकर तारीफ करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय की जरूरत बताया। प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। ऐसे आयोजनों से जहां एक ओर ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिलता है, वही जनमानस को स्वस्थ मनोरंजन का आनंद प्राप्त होता है इसलिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इस दौरान आयोजक समिति अध्यक्ष महेश्वर साहू, उपाध्यक्ष हेतराम रजक, सचिव मनोज साहू, संचालक सागर साहू, कोषाध्यक्ष गुरूदयाल यदु सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र डहरिया सहित पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
कारी में आयोजित डांस स्पर्धा का हुआ समापन ऐसे आयोजनों को समय की जरूरत : नवीन मिश्रा

