प्रांतीय वॉच

कांकेर लंबे इंतजार के बाद आज पहुंचेगा कोरोना वैक्सीन

Share this
  • संक्रांति पर्व के साथ-साथ वैक्सीन का आगमन कांकेर में दोहरी ख़ुशी
  • ज़िला अस्पताल के प्रमुख तथा जिले की चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर जे.एल. उईके ने बताया कि आज शाम रात तक वैक्सीन कांकेर जिले में पहुंच जाएगी जिसके लाने के लिए सवेरे ही वैक्सीन वाहन रायपुर रवाना कर दिया गया है

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन कोवि-शील्ड का कांकेर जिले में आगमन अब कुछ घंटों की ही बात रह गई है जिसके लिए यहां की जनता ने बहुत लंबा इंतज़ार किया था । अब इंतज़ार की घड़ियां समाप्त हो चुकी हैं। ख़ुशी की बात यह भी है कि आज ही मकर संक्रांति का महापर्व मनाया जा रहा है तथा उत्तरायण हो चुका है । लगातार लॉकडाउन तथा कोरोनावायरस की खबरें सुन सुनकर यहां की जनता हमेशा तनाव और दहशत में जीवन व्यतीत कर रही थी। कुछ समय के लिए कांकेर जिले में भी कोरोना ने तांडव मचा रखा था । लोग ऐसा सोचते थे कि या तो इसकी कोई दवा बनेगी ही नहीं। अगर बन भी गई तो कांकेर आने में बरसों लगेंगे लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में वैक्सीन तैयार कर कमाल कर दिखाया है जिसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए ,कम है। इसके अलावा डॉक्टर नर्स अस्पताल के दीगर स्टाॅफ वार्ड बॉय, स्वीपर तक सभी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने संक्रमण काल में रात दिन लोगों की सेवा की और अपनी जान की परवाह नहीं  की। ज़िला अस्पताल के प्रमुख तथा जिले की चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर जे.एल. उईके ने बताया कि आज शाम रात तक वैक्सीन कांकेर जिले में पहुंच जाएगी जिसके लाने के लिए सवेरे ही वैक्सीन वाहन रायपुर रवाना कर दिया गया है। शुरुआत में वैक्सीन का प्रयोग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर किया जाएगा। यह टीकाकरण तीन विभिन्न अस्पतालों में होगा, जिनमें जिला कोमल देव अस्पताल नरहरपुर अस्पताल तथा अमोड़ा सामुदायिक अस्पताल सामुदायिक अस्पताल होंगे  शेष स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण  वैक्सीन की दूसरी खेप  पहुंच जाने के बाद किया जाएगा। टीका कृत लोगों को 28 दिनों के बाद द्वितीय डोज दिया जाएगा। प्रथम चरण में 9400 लोगों पर वैक्सीन का प्रयोग किया जाना था किंतु ज्ञात हुआ है कि वैक्सीन कम आ रही है इस लिए 5735 लोगों को ही प्रथम चरण में टीका कृत किया जाएगा और उम्मीद है कि भविष्य में इस क्षेत्र में वैसा बुरा समय कभी देखने को नहीं मिलेगा जो कि लोगों ने बीमारी के संक्रमण काल में देखा और भुगता है। वैक्सीन के आगमन की सूचना से जिले के लोग बहुत खुश हैं तथा मकर संक्रांति मनाने के साथ-साथ तिल गुड़ की मिठाइयां बांटकर दोहरी खुशी मना रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *