प्रांतीय वॉच

जैजैपुर में भाजपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share this

दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और छग की कांग्रेस सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की. धरना के बाद रैली निकालकर तहसील ऑफिस पहुंचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, धरना के सह प्रभारी व जिला मंत्री गोपी कुमार सिंह ठाकुर, नपं के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे. जैजैपुर में आयोजित भाजपा के धरना प्रदर्शन का शुभारम्भ पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू ने किया. यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने भी सम्बोधित किया. यहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कहा कि छग की कांग्रेस की सरकार, किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है. धान खरीदी की शुरुआत से किसान परेशान हैं. पहले किसानों का रकबा काटा गया, आज बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनका मनमाने तरीके से रकबा काट दिया गया है. टोकन देने में भी किसानों को भटकना पड़ रहा है. व्यापारी को लाभ पहुंचाने किसानों से कम धान खरीदी की जा रही है. सरकार को किसानों से 20 क्विंटल धान खरीदना चाहिए. उन्होंने कहा कि बारदाने की समस्या ने तो किसानों की कमर तोड़ दी है. किसान टोकन लेकर अपनी उपज को बेचने भटक रहा है. पिछले वक्त में जब भाजपा की सरकार थी तो एक तो पहले से धान की खरीदी शुरू हो जाती थी. बारदाने की किल्लत नहीं थी.
किसानों को धान बेचने पूरा वक्त मिलता है, लेकिन अभी ऐसा नहीं है और कांग्रेस की सरकार मनमानी कर रही है और किसान विरोधी नीतियों को सरकार, भूमिपुत्र किसानों पर जबरन थोप रही है.श्री सिन्हा ने कहा कि छग की कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से बिगुल फूंका है. आगामी 22 जनवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर में और बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कांग्रेस सरकार पर धान खरीदी में व्याप्त अव्यस्था को दूर करने दबाव बनाया जाएगा. धरना में आभार प्रदर्शन भाजपा के जिला मंत्री, सह प्रभारी गोपी कुमार सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर जैजैपुर नपं के पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता अमृत साहू, बम्हनीडीह मंडल अध्यक्ष चेतन महन्त, नीलकंठ सोनी, सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कीर्तन चन्द्रा, नरसिंह साहू, साहेबलाल साहू, छपोरा मंडल के महामंत्री मोहरसाय लहरे, वीरेंद्र प्रजापति समेत भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *