- बलरामपुर जिला अंतर्गत पुलिस चौकी विजय नगर के चौकी प्रभारी विनोद पासवान व उनके टीम के द्वारा नृशंस हत्या के आरोपी को 04 दिवस के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बलरामपुर : ज्ञात हो कि आज पुलिस चौकी विजय नगर के ग्राम पिपरौल में दिनांक 10/जनवरी को आरोपी महेंद्र खेरवार के द्वारा एक वृद्ध महिला धन पतिया मरावी को गर्दन और चेहरे पर टांगी एवं सबल से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई थी जिस पर आरोपी का पतासाजी तलाश के लिए अविलंब पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के द्वारा टीम गठित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम एवं एसडीओपी रामानुजगंज नितेश गौतम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी विनोद पासवान, ए एस आई रामदेव सिंह ,प्रधान आरक्षक शिव कुमार डहरिया, प्रधान आरक्षक दीपक पात्रे,आरक्षक रामसेवक भगत, शंकर सिंह राज,विद्यासागर पैकरा देव साय, के द्वारा अथक प्रयास से लगातार 4 दिन गावं में कैंप कर जंगल एवं पहाड़ियों के सर्च कर आज दिनांक आरोपी महेंद्र सिंह को ग्रामवासी परियाडीह की मदद से पहाड़टोला के जंगल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया । बलरामपुर पुलिस द्वारा इस साल का पहला हत्या का मामला महज 4 दिन में पूर्ण कर गिरफ्तार करना सराहनीय कार्य रहा जिसका श्रेय चौकी प्रभारी विनोद पासवान को जाता है।

