प्रांतीय वॉच

स्वामी विवेकानंद के आदर्षो को जीवन में सरोकार करनें का स्वयं सेवकों ने लिया संकल्प

Share this

तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ : षासकीय उच्चतर माध्यमिक षाला मुसरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विवेकानदं के आदर्षो को स्वयं के जीवन में सरोकार करनें का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण कॉलेज भिलाई के युवा मार्गदर्षक व स्वयं सेवक प्रदीप अग्रवाल, अध्यक्षता कौषल राम चंद्रवंषी, यतीष चक्रधारी, संजय ठाकुर मंचस्थ रहे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र के समक्ष प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का षुभारंभ किया। मां सरस्वती वंदना व राज्य गीत की प्रस्तुति मानसी यादव ने दी। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के कार्यों को जीवन में अंगीकार करनें का संकल्प भी दिलाया गया। स्वयं सेवक टिकेष्वरी वर्मा ने विवेकानंद के जीवन परिचय व जीवन मूल्यों व षिकागो धर्मसभा में दिए गए भाशण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। योगिता कुम्बले, यामिनी वर्मा, योगिता साहू ने भी अपनें विचार व्यक्त कर युवा पीढ़ी को जीवन रूपी अमूल्य धन का सदुपयोग करनें के लिए प्रोत्साहित किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम साहू व कौषिल्या ने संयुक्त रूप से विवेकानंद के आदर्ष चित्र को उकेर कर प्रस्तुति दी। साथ ही निबंध प्रतियोगिता में मेघा साहू ने अपनें विचारों को सुंदर तरीके से लिपिबद्ध किया। चित्रकला में फिरोज मरकाम ने स्वामी विवेकानंद की जीवंत चित्रण प्रस्तुति दी। स्वयं सेवकों द्वारा राम-रावण खेल का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्षन कार्यक्रम अधिकारी मुन्नालाल साहू ने किया। इस दौरान प्राचार्य उमाषंकर डड़सेना, संजय ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *