प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल के रावणभाठा मैदान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत 26 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे केशकाल जनपद पंचायत के सचिव संघ व रोजगार सहायक सचिव संघ को केशकाल जनपद पंचायत के सदस्यों व सरपंचों का भी समर्थन मिल गया है। केशकाल जनपद पंचायत सदस्यों की ओर से समर्थन देने पहुचे वीरेंद्र महेश बघेल ने कहा कि सचिवों के बिना पंचायत के विकास कार्य रुक गए हैं। शायद प्रदेश के मुखिया नही चाहते कि पंचायतो का विकास हो इस लिए सचिव संघ के मांगों को पूरा नही कर रहे हैं तथा वर्षों से शासन की सेवा करने के बावजूद उनका सुनने वाला काई नही है। अब सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इनकी मांगे पूरी करनी चाहिए। उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि संजय सेठिया, जनपद सदस्य लक्ष्मी दुग्गा, जनपद सदस्य बाजारो मंडावी, होनहेड सरपंच रतिराम नाग, कानागांव सरपंच सोनसाय उइके, बदवर सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम यादव व अन्य साथी उपस्थित रहे।
केशकाल में हड़ताल पर बैठे सचिव व रोजगार सहायक सचिवों को मिला सरपंचों व जनपद सदस्यों का समर्थन
