- ग्राम पंचायत खजुरानी में किया 1करोड़ 10 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमि पूजन एवं लोकार्पण
दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर: ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरानी में रविवार को जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने पेंशन स्वीकृति पीएम आवास निजी वर्मी कम्पोस्ट एवं ट्रांसफार्मर खराब होने सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक को आवेदन दिया जिस पर विधायक ने अधिकारियों से बात कर आवेदनों के निराकरण करने निर्देश दिये। तो वही विधायक ने ग्राम पंचायत खजुरानी में सीसी रोड , नाली निर्माण सामुदायिक शौचालय सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यो के ग्रामवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन एवं लोकार्पण पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया गया। इस मौके पर माडल जैत स्तम्भ का भी भूमि पूजन किया गया इस मौके पर विधायक ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये के जिम निर्माण एवं एक छतदार चबूतरा निर्माण की घोषणा की विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा यहां के बुनयादी समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता हैं कार्यक्रम में बसपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी दाऊ राम रत्नाकर भी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत खजुरानी के नागरिकों ने सभी उपस्थित अतिथियों का श्रीफल शॉल भेटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। राधेश्याम चंद्रा सरपंच खजुरानी ने सभी अतिथियों का आभार करते हुए अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों को जनता के बीच रखा। मितानिनों एवं महिला स्व सहायता समूहों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि भगवानदास, जिला प्रभारी बसपा मनहरन मनहर हीरा लहरे सहित विभिन्न ग्राम पंचायत से बड़ी संख्या में सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

