प्रांतीय वॉच

केशकाल में हुई बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक, व्यापार में होने वाली समस्याओं पर हुई चर्चा

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स की टीम एकदिवसीय प्रवास पर केशकाल पहुंची थी। जहां बस्तर चेम्बर ऑफ कमर्स के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा रामदेव ज्वेलर्स में केशकाल के व्यापारियों के साथ बैठक लिया गया। इस विषय पर चेम्बर के क्षेत्र मंत्री राजकिशोर राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्वप्रथम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सभी व्यापारियों को बधाई दी गयी इसी के साथ क्षेत्र में व्यापार के सम्बंध में होने वाली समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया साथ ही भविष्य में अधिक से अधिक व्यापारियों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स में शामिल करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। इस दौरान बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर पारख, कोषाध्यक्ष चंद्रेश चांडक, मोहन झा, राजकुमार डण्डवानी, शेखर मालू, नवरतन जलोटा समेत केशकाल के सभी व्यापारीगण मौजूद रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *