जानिसार अख्तर/ लखनपुर। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तीरकेला में शराब सेवन से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक रामचरण मझवार पिता सुखराम उम्र 60 वर्ष ग्राम तिरकेला निवासी जो सुबह से लेकर शाम तक शराब का सेवन करने के बाद घर में आकर सो गया परिजनों के द्वारा सुबह उठाने के बाद राम चरण नहीं उठा बताया जा रहा है कि रामचरण शराब पीने का आदी था परिवार जनों के द्वारा घटना की सूचना कुन्नी पुलिस चौकी को दी गई कुन्नी पुलिस चौकी मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है
शराब सेवन से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

