प्रांतीय वॉच

गांजे के सेवन से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी में  गांजे के सेवन से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक समय लाल पिता सोमसाय गोड़ उम्र 42 वर्ष ग्राम रामपुर निवासी जो गांजा पीने का आदी था 9 जनवरी की सुबह 11 बजे देवगढ़   से गांजे का अत्यधिक सेवन कर दोपहर 3 बजे अपने परिचित ग्राम लटोरी के मुनेसवरी उर्फ डोली के यहां आकर अपने अत्यधिक नशा सेवन की बात कहकर  पानी पीकर खाट पर लेट गया। कुछ देर बाद समय लाल के नही उठने पर मुनेसवरी उर्फ ढोली के उठाने पर नही उठा।  घटना सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस  टीम के सहायक उप निरीक्षक आसन राम यादव आरक्षक दिलसुख लकड़ा मौके पर पहुच मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटे हुए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *