प्रांतीय वॉच

नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले को पुलिस ने राजनांदगांव से किया गिरफ्तार

Share this
  • नाबालिक लड़की को चेन्नई ले जाने का था प्लान 
यामिनी चन्द्राकर/ छुरा: नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी द्वारा दुर्ग जिले पाटन के ईट भट्टे में ले जाकर  लगातार तीन दिनों तक करता रहा शारारिक शोषण छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजनांदगांव के बस स्टैंड से किया युवक को गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला छुरा थाना क्षेत्र के पथरी ग्राम का है  दिनांक 06.01.2021 को ग्राम पथरी थाना छुरा का रहने वाला आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा द्वारा थाना छुरा क्षेत्र की एक नाबालिक युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर उसे शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा ले गया था । युवती के परिजनों द्वारा अपने रिश्तेदारों में काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कहीं पता नहीं चलने पर दिनांक 08.01.2021 को थाना छुरा में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क 05/2021 धारा 363 भादवि के अन्तर्गत पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । छुरा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए  नाबालिक युवती के अपहरण का मामला दर्ज कर सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । इसके बाद जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय टी आर 0 कंवर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक संतोष भुआर्य की टीम द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए सुत्रो से प्राप्त सूचना के आधार पर राजनांदगांव नया बस स्टैण्ड पहुंची । जहां आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा नाबालिक युवती के साथ उपस्थित मिला । जो युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाकर  नाबालिक युवती के साथ पाटन के एक ईट भट्टा में कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया  इसके पूर्व भी वह युवती को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन दैहिक शोषण कर चुका था । आरोपी युवती को चेन्नई भगाकर ले जाने वाला था कि छुरा पुलिस आरोपी की पतासाजी करते पाटन से रायपुर फिर दुर्ग और अंत में राजनांदगांव पहुंच गई और युवती को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 363 , 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) भादवि 0 , 6 पॉक्सों एक्ट का अपराध पाये जाने से आज न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । इस पूरे कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संतोष भुआर्य , सउनि 0 श्रवण विश्वकर्मा , प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर , आरक्षक मोहित चुरेन्द्र , हरिहर साहू , डेकेश्वर सोनी , महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव एवं सायबर सेल गरियाबंद की सराहनीय भूमिका रही ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *