प्रांतीय वॉच

सड़क की बदहाली से डॉक्टर व ग्रामवासी परेशान, मरचुअरी में शव परीक्षण कराने जाने में हो रही भारी दिक्कत

Share this

जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर मरचुअरी में शव परीक्षण कराने डॉक्टरो तथा परिजनों काटो भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। एकऐसा ही मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम जूनाडीह का हैं जहाँ शव का परीक्षण कराने के लिए परिजनों तथा डॉक्टरों को काटो भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम जुनाडीह स्थित मरचुअरी में शव का प्रशिक्षण कराने आये ग्रामीणों को उबड़ खाबड़ रास्तों सहित काटे भरे रास्तों का सफऱ करना पड़ा। जिसे ग्रामीणों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा । उबड़ खाबड़ तथा काटो भरे रास्तों में शव का परीक्षण कराने जा रहे परिजनों तथा डॉक्टरों को दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। मरचुरी के सड़क के दोनों और काटो भरे झाडीया होने से आने जाने वाले डॉक्टरों तथा परिजनों को हाथों पैरों में काटे चुभते हैं।तथा लखनपुर मरचुअरी के जंगल से सटे होने तथा समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण जंगली जानवरों सहित सांप बिच्छू का भी डर बना रहता है।तथा लखनपुर के मरचुअरी में विद्युत पानी की भी व्यवस्था नहीं होने से भी क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियां होती है।

रामभरोस सिंह मरावी ग्रामीण
इस संबंध में ग्राम इरगवा से शव का पीएम कराने आए ग्रामीण रामभरोस सिंह मरावी तथा अन्य ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मुख्य मार्ग से मरचुरी तक सड़क उबड़ खाबड़ होने तथा सड़क के दोनों ओर कांटे भरे झाडिय़ों की वजह से शव को मरचुरी तक लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था के सुधार की जाए जिससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

इस संबंध में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया कि आप लोगों के माध्यम से मेरे संज्ञान में अभी आया है उसकी साफ सफाई कराई जाएगी और जो सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं पंचायत के सरपंच सचिव से बात कर उस सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *