प्रांतीय वॉच

धान खरीदी को प्रभावित करने केन्द्र सरकार द्वारा नहीं भेजा जा रहा बारदाना-कांग्रेस

Share this
  • धान खरीदी को लेकर भाजपा ले रही झूठ का सहारा
कमलेश रजक/ मुंडा : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा 1 दिसम्बर से धान की खरीदी की जा रही है। जिसमें लगातार केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा के नेताओं द्वारा धान खरीदी को असफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि सन् 2014 में स्वामीनाथन कमेटी की लम्बी-लम्बी बातें किया करते थे लेकिन भाजपा के नेतागण उस विषय पर कुछ नहीं कर पाये। किसानों की आय दोगुनी करने की बात भी इनके द्वारा किया गया था, जिन्हें भी पूरा नहीं कर पाये। वही छत्तीसगढ़ सरकार ही एक मात्र सरकार है जो 2500 रूपये में किसानों का धान खरीद रही है, उपरोक्त बातें ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूदयाल यादव ने कही। आयोजित पत्रकार वार्ता में गुरूदयाल यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य 1815 रूपये केन्द्र की सरकार द्वारा दी जा रही है, लेकिन 685 रूपये किसानों को सहायता राशि राज्य की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा दी जा रही है। इसी वजह से ही केन्द्र की सरकार द्वारा बारदाने की समस्या को लेकर व्यवधान उत्पन्न की जा रही है। पूर्व में जब भाजपा की सरकार थी तो भाजपाई लोग बड़ी-बडी बाते करते थे। उनके द्वारा 2100 रूपए में धान खरीदने की बात कहा गया था साथ ही प्रत्येक वर्ष तीन-तीन सौ रूपये बोनस के तौर पर देने की भी घोषणा भाजपा की सरकार द्वारा किया गया था लेकिन नहीं दिया गया। वर्तमान में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी हो रही है, जिसकी एफ.सी.आई के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा धान की खरीदी की जाती है। बारदाना केन्द्र सरकार द्वारा पूरी मात्रा में सप्लाई नहीं किया जा रहा है, जिनकी वजह से केन्द्रों में धान खरीदी को लेकर समस्या उत्पन्न हो रही है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। लेकिन भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठ का प्रचार करने लगी है। मोदी सरकार के तीन काले कानून के विरोध में देशभर में किसान आंदोलन कर रहे है। वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का एक-एक दाना धान समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। प्रदेश में 20 लाख से अधिक किसानों से 54 मीट्रिक टन धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया। जिसकी सोच भी कभी भाजपा के पास नहीं थी। भूपेश बघेल सरकार में कर्ज माफी का लाभ करीब 20 लाख किसान परिवारों को मिला। राजीव गांधी न्याय योजना से धान, मक्का और गन्ना उत्पादक किसानों को भी प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलने से राज्य का किसान खुशहाल हुआ। कांग्रेस ने अपने 36 में से 24 वादों को पूरा किया है। प्रेसवार्ता में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष देवीलाल बार्वे, प्रताप डहरिया, अमर मिश्रा, मनोज पाण्डेय, मृत्युजंय वर्मा, गोपी साहू, रज्जू राम वर्मा, संतोष साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *